चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड सभागार में गुरुवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों के संचालन और उपयोग को लेकर केयर टेकरों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य शौचालयों के समुचित संचालन और ग्रामीणों को सुविधा प्रदान करना था। उन्होंने चेताया कि उसके संचालन में लापरवाही मिली तो केयर टेकर बाहर किए जाएंगे।सकलडीहा विकास खंड की 104 ग्राम पंचायतों में 103 में सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। हालांकि, ग्रामीणों की शिकायत थी कि ये शौचालय अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण टूटी पाइपलाइन, पानी की कमी, खराब दरवाजे, लंबे समय से बंद रहना और साफ-सफाई का अभाव जैसी विभिन्न कमियां थीं। इन समस्याओं के कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर थे। एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डे...