Chandauli News: शिक्षामित्र पर छात्रा को पीटने का आरोप, हालत गंभीर
चंदौली, जुलाई 26 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केसार में कक्षा पांच की छात्रा को मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र ने कक्षा में छात्रा की पिटाई कर दी है। पिटाई से घायल छात्रा को सीएचसी नौगढ़ से जिला संयुक्त अस्पताल चकिया में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव की छात्रा वहीं प्राथमिक विद्यालय केसार में कक्षा पांच की छात्रा है। शनिवार को किसी बात को लेकर शिक्षामित्र ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि शिक्षामित्र अपने हाथ में पहने हुए कड़े से छात्रा को पीट दिया। जिससे छात्रा की पीठ पर चोट का निशान पड़ गया है। घायल छात्रा का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.