चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) धरहरा पर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय के सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम में शिक्षक सहित अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने कहा कि शिक्षक सैदव समाज को राष्ट्रहित के लिये जागरूक करता है। शिक्षक सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज का मार्ग दर्शक होता है। सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय का चार वर्षों का सफल एवं उल्लेखनीय सेवाकाल रहा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रकांत सिंह, अरुण रत्नाकर, अशोक सिंह, डा.देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव,प्रवीण पांडेय, मदन तिवारी...