चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: नौगढ़ । विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोलाबाद में नियुक्त सहायक अध्यापक अमित कुमार वर्मा को विद्यालय खुलने के दूसरे दिन भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचने से गुरुवार को अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में विशेष प्रदर्शन कर शिक्षक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग किया। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय खुलने के बाद भी शिक्षक के अनुपस्थित रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना था कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन शिक्षकों की लापरवाही से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- UPTET Question Paper 2026: यूपी टीईटी पेपर 1 और 2 की PDF, यहां से सीधे करें डाउनलोड ग्रामीणों ने विभाग से मामले में तत्काल...