चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय बड़ौरा में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई शहाबगंज की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके निस्तारण को लेकर आवश्यक कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक में अवशेष एरियर भुगतान, प्रोन्नत वेतनमान की कार्यवाही, चयन वेतनमान, एनपीएस कटौती, एक दिन के वेतन कटौती सहित अन्य देयकों से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष आनंद पांडेय ने संगठन की मजबूती और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है। सभी शिक्षकों से संगठन को मजबूत बन...