चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने मंगलवार को दूसरे दिन 30 सूत्री लंबित मांगों के समर्थन में बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रदेशव्यापी आंदोलन में शिक्षकों ने मांगों को लेकर जमकर भड़ास निकाला। आंदोलन में महाविद्यालय के अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों का मानना है कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शैक्षणिक वातावरण की बेहतरी और शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उनकी जायज मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना आवश्यक है। फुपुक्टा द्वारा उठाई गई 30 सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षक...