चंदौली, अगस्त 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। रेलवे मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद और दायित्व की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरएम उदय सिंह मीना, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज ने किया। वही विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत किया। डीआरएम उदय सिंह मीना ने कहा कि अलंकरण समारोह केवल पद और बैज प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कहा कि एक अच्छे नेतृत्वकर्ता में विनम्रता, अनुशासन, निर्णय लेने की क्ष...