चंदौली, सितम्बर 14 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिले में संचालित माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। विद्यालयों में लगभग 20 फीसद अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें ज्यादातर गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों के अलावा अन्य विषयों के अध्यापकों की कमी है। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है। इसके चलते समय से कोर्स पूरा नहीं हो पाता है। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है। जिले में कुल 244 सरकारी और गैर सरकारी माध्यमिक विद्यालय हैं। इसमें राजकीय 26, एडेड 34 और निजी कुल 184 विद्यालय हैं। वर्तमान समय में राजकीय और एडेड विद्यालयों में कुल 986 शिक्षक तैनात हैं। वहीं लगभग 135 से ज्यादा शिक्षकों की कमी है। इसमें अधिकांश गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय के शिक्षक हैं। इन विद्यालयों में हर साल शिक्षक सेवानिवृत्त भी ह...