चंदौली, अक्टूबर 13 -- नवरात्र में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र शुरू होने के बाद भी सफाई कर्मियों की मनमानी को लेकर कस्बावासियों में आक्रोश है। आरोप है कि सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर प्राचीन दुर्गा मंदिर और तेन्दुईपुर काली मंदिर व नागेपुर दुर्गा मंदिर पर नौ दिवसीय भजन कीर्तन के साथ माता रानी के दर्शन पूजन के लिये महिलाओं की भीड़ जुटती है। इसके बाद भी सड़क से लेकर मंदिर के समीप गंदगी का अंबार जमा हुआ है। इसके बाद भी डीपीपीआरओ से लेकर पंचायत विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापार मंडल ने चेताया कि सुबह शाम नियमित साफ सफाई नहीं होने पर व्यापारी आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे। नवरात्र में सुबह से लेकर शाम तक चहल पहल के साथ दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ता है। इसके बाद भी साफ सफाई...