Chandauli News: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से हुई पूजा
चंदौली, अक्टूबर 12 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शंखनाद, घंट-घड़ियाल की गूंज और मां के जयकारों के बीच रविवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। पहले दिन जिलेभर के देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुए। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में पूरा जिला भक्तिमय नजर आया। नवरात्र के पहले दिन भोर से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में चुनरी, नारियल, फूल-माला और अक्षत लेकर माता के दर्शन के लिए पहुंचे। कई मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.