चंदौली, नवम्बर 19 -- Chandauli News: धानापुर, विकासखंड धानापुर में खंड विकास अधिकारी के पद पर शाद अहमद ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व यहां तैनात रहे राकेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण चकिया विकासखंड में हो गया है। वहीं, जिला विकास कार्यालय से आए शाद अहमद ने नए खंड विकास अधिकारी के रूप में पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद शाद अहमद ने विकासखंड कार्यालय के विभिन्न कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभागीय कार्यों और विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से आपसी समन्वय, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालय में आने वाले फरियादियों ...