चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: शहाबगंज(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में प्रधान के बेटे ने गुरुवार की सुबह खुद को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। असलहा वैध है या अवैध पुलिस इसकी जांच में जुटी है। उदयपुरा गांव के प्रधान अशोक सिंह के पुत्र शिवम उर्फ उत्कर्ष ने अचानक असलहे से खुद को गोली मार ली। जिससे अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घायल शिवम को जिला अस्पताल चंदौली ले गए, जहां से उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिवम ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली ...