Chandauli News: शहाबगंज कस्बे में जलभराव, जाम नालियों ने बढ़ाई मुसीबत
चंदौली, जुलाई 9 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज कस्बे के समीप शहाबगंज-लेवा इलिया मार्ग पर हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क के दोनों ओर नालियां बनी हुई हैं लेकिन लंबे समय से उनकी सफाई नहीं होने के कारण वे पूरी तरह जाम पड़ी हैं। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश के बाद नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर भर गया जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन धीरे-धीरे गुजरने को विवश रहे। कई बार तेज रफ्तार वाहन गंदा पानी उछाल देते हैं। जिससे पैदल चल रहे लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को होती है। महिलाओं को गंदे पानी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.