चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। वहीं नगर में एक बंद पड़े रेस्टोरेंट में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ 35 पुरूष और महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को बंद रेस्टोरेंट में बिहार भेजने के लिए रखा गया था। बिहार में शराब को ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। सदर क्षेत्राधिकारी नामेंद्र रावत ने मंगलवार को सदर कोतवाली में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नगर स्थित सकलडीहा त्रिमुहानी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे।...