चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटियां मोड़ के पास मंगलवार की देर रात शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रिंस उर्फ बाली ने अपने ही दोस्त रामदास पर शराब की खाली बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रामदास के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शराब के नशे में दोस्त ने साथी पर किया जानलेवा हमलादोस्ती में विवाद और हमला सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुंडेहरा गांव निवासी 24 वर्षीय रामदास और फुटिया गांव निवासी प्रिंस उर्फ बाली दोनों बचपन के दोस्त हैं। प्रिंस बाहर रहकर मजदूरी...