चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सैयदराजा इकाई के व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार की देर शाम सैयदराजा स्थित एक लॉन में आयोजित हुआ। इस दौरान अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह और युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकित जायसवाल की अगुवाई में नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कराया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि, नरेंद्र पाल सिंह, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कांत अग्रहरि,चन्द्रेश्वर जायसवाल,अंकित जायसवाल ने कहा की व्यापारी देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था का रीढ़ होता है ।व्यापारी कभी भी अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। किसी व्यापारी का सरकारी या निजी स्तर पर शोषण होता है तो सरकार तथा जनप्रतिनिधियों क...