चंदौली, नवम्बर 15 -- Chandauli News: चंदौली। जिले में धान की कटाई के साथ ही खेतों में गेहूं की बुआई की तैयारी तेज हो गई है। ऐसे में किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए केवल समय पर बुआई ही नहीं, बल्कि खेत की मिट्टी एवं जलवायु के अनुकूल उन्नत प्रजातियों का चयन भी करना चाहिए। सही प्रजाति और निर्धारित बीज दर अपनाकर किसान उत्पादन लागत कम करने के साथ बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने किसानों को सलाह दी है। कहा कि वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पैदावार बढ़ाने के लिए सही समय पर करें गेहूं की बुआई उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में गेहूं की बुआई के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक का सम...