चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर गांव में रविवार को विस्फोटक गोला फटने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना गहिला दक्षिणी बीट के कंपार्टमेंट नंबर 18 में हुई। पीड़ित पशुपालक रामबचन ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जंगली जानवरों के अवैध शिकार के लिए झाड़ी में विस्फोटक गोला छिपाकर रखा था।

विस्फोटक गोला फटने से भैंस की मौत पीड़ित के अनुसार रविवार की सुबह उसकी भैंस रोज की तरह जंगल में चरने गई थी। दोपहर में झाड़ी में छिपाकर रखा गया विस्फोटक पदार्थ भैंस के मुंह में चला गया। अचानक जोरदार धमाके के साथ गोला फट गया और भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक का कहना है कि जंगल में इस तरह के विस्फोटक गोले रखे जाने से वन्यजीवों के साथ पालतू पशुओं की जान को भी खतरा बना हुआ है। पूर्व में...