Chandauli News: विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष बने शिवा
चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: चंदौली। विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक रविवार को सदर विकास खंड के बिसौरी ग्राम में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर प्रताप सिंह और प्रदेश मंत्री बच्चा शुक्ला की देखरेख में संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें शिवा सिंह को अध्यक्ष और ऋषिकेश उर्फ राजन सिंह जिला महामंत्री, संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष, पंकज सिंह संगठन मंत्री, अजय सिंह कोषाध्यक्ष, हर्षिता तिवारी संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी में संधारी यादव, गोविंद दुबे, मनीष कुमार और ब्लाक अध्यक्ष रूद्रप्रताप और प्रदीप बनाए गए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर अपने दायित्वों को निभाते हुए संगठन हित में कार्य करे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.