चंदौली, सितम्बर 15 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता विश्वकर्मा पूजनोत्सव के पूर्व मंगलवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान धर्मध्वजा और समाज का प्रतीक चिह्न हथौड़ा लेकर भगवान विश्वकर्मा का उद‌घोष किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ सैयदराजा विश्वकर्मा मंदिर से हुआ और जिला मुख्यालय पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया।इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया श्रीकांत विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा मान सम्मान और गौरव के प्रतीक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील किया कि आगामी 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव अपने घरों और कारखाने में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाएं। क्योंकि यह पर्व विश्वकर्मा समाज की धार्मिक आस्था और सामाजिक पहचान से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: विश्वकर्मा मंदिर तक निकला श...