Chandauli News: विशुनपुरा के पास सड़क पर गड्ढा बना मुसीबत
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-चंदौली मार्ग पर विशुनपुरा गांव के समीप सड़क कट जाने से आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। सड़क के बीच अचानक बने गड्ढे के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के लिए यह गड्ढा हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे की वजह से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या फिर बचकर निकलने के लिए वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क के बीच बने गड्ढे की तत्काल मरम्मत नहीं होने पर किसी बड़े हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.