चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सदर विकास खंड के ग्राम सभा धरौली में शारदीय नवरात्रि के नवमी पर दुर्गा पूजा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस साल भी हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग भक्तों ने अपनी सहभागिता दिखाई और प्रसाद ग्रहण किया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि विगत 60 वर्षों से यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। वहीं कुंवारी कन्याओं को दक्षिणा भी दी जाती है। दुर्गा पूजा समिति ने हवन-पूजन के बाद पूजा अर्चना की एवं कन्या पूजन किया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: विधि-विधान से किया कन्या पूजन, नौ दिन बाद किया पारण भंडारा सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और सायं 7 बजे तक चला। साद ग्रहण करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की...