Chandauli News: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता भूमि अधिग्रहण में चार गुना मुआवजा समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को किसानों ने धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही सरकार से भूमि अधिग्रहण, सिंचाई, फसल खरीद, बिजली, फसल बीमा, छुट्टा पशुओं और कृषि योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान किए जाने की मांग किया।इस अवसर पर किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के दौरान बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए। साथ ही भूमि अधिग्रहण के कारण भूमिहीन होने वाले किसानों को नौकरी अथवा रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था की जाए। किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले आयोग गठित की जाए। पीएम किसान सम्मान निधि की तर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.