चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क के समीप नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को विधि विधान से विद्धान पंडितों की अगुवाई में काली मॉ सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके पहले मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वही प्रतिमा स्थापित के बाद भोग लगाने के बाद भंडारा के आयोजन पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नवनिर्मित मंदिर के आसपास भक्तिमय माहौल बना रहा। पड़ाव से गोधना मोड़ तक हाइवे निर्माण के दौरान दर्जनों मंदिरों को हटाया जा चुका है। इस क्रम में पीडीडीयू जंक्शन के वीआईपी गेट के समीप स्थित सौ साल पुराने प्राचीन काली मंदिर को हटाया गया। इसके पूर्व नगर के सुभाष पार्क के समीप नया मंदिर का भवन बनाया गया। इस दौरान बीते शनिवार की शाम पुराने काली मंदिर से मात...