चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: बबुरी,हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। इसी क्रम में बुधवार को 49 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास ग्रामीणों से कराया। विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड सदर के ग्राम सभा भटपुरवा के राजस्व गांव त्रिभुवनपुर में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ज़रखोर-बबुरी मुख्य मार्ग माइनर से कंपोजिट विद्यालय त्रिभुवनपुर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 42 लाख 10 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं विकास खंड सदर के ग्राम सभा सलेमपुर के पासवान बस्ती में पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) से मुख्य मार्ग से पासवान बस्ती तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 7 लाख 70 हजार रुपये की लागत से होगा। दोनों सड़कों का शिलान्यास विधायक ने अपनी उपस्थिति...