चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शहर के वार्ड नंबर 7 विकास नगर में 36 लाख दो हजार की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य त्वरित आर्थिक विकास योजना से कराया जा रहा है। इसपर 36 लाख 2 हजार की धनराशि खर्च होगी। कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का तेजी से चहुमुखी विकास हो रहा है। कहा कि क्षेत्र में विकास की गति अनवरत चल रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, राहुल सोनकर, सपना अग्रहरि, आराधना गुप्ता, मंजू सिंह, अभिषेक सिंह, पूर्व सभासद आदित्य डब्बू, जनार्दन श्रीवास्तव ,गोपाल जयसवाल, महेंद्र जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, अरुण सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, संजीव अग्रवाल चंद्रभूषण श्रीवास्तव, मगन बिहारी श...