चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बरेली मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव में बने नोडल अधिकारीचुनाव तिथियाँ इस दौरान डीएम ने निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 अक्तूबर से शुरू होगी। वहीं 7 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 9 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं मतगणना 27 अक्तूबर को कराई जाएगी। कहा कि जिले में मतदान के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए ...