चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: धानापुर, हिंदुस्तान संवाद। अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को डबरिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आक्रोश डबरिया पावर हाउस से गुरैनी, बिरासराय, बघरी और माधोपुर चार फीडरों को बिजली आपूर्ति होती है। लगातार कटौती से परेशान होकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर सभी फीडर बंद कर दिए और विरोध जताया। ग्रामीण धीरेंद्र सिंह माया ने बताया कि आए दिन की कटौती से पूरा क्षेत्र प्रभावित है। धान की सिंचाई में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी समस्याओं को दूर करने में लापरवाही बरत रहे हैं और फोन भी नहीं उठाते। उमस भरी गर्मी में कटौती से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली का दावा कर रही ...