चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक शिक्षा विभाग गुणवत्ता युक्त शिक्षा, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने के लिए तमाम जतन कर रहा हैं। इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर बीएसए भी मानीटिरंग कर रहे हैं इसके बाद भी विद्यालय समय पर नहीं खुल रहे हैं। ऐसा ही हाल मंगलवार को जिले के आकांक्षी ब्लॉक चहनियां क्षेत्र के जमालपुर (हसनपुर) प्राथमिक विद्यालय पर देखने को मिला। सुबह विद्यालय पहुंचे बच्चों को करीब पौने घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कारण की स्कूल के गेट पर ताला बंद था और बच्चे सड़क पर खड़े होकर शिक्षकों के आने की राह देख रहे थे। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय स्कूलों के खुलने का समय भी बदलकर अब सुबह 8 बजे से 2 बजे तक हो गया है। जिसमें 7.30 बजे तक शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य ह...