Chandauli News: विद्यालयों से शिक्षक सहित तीन मिले अनुपस्थित
चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बीएसए सचिन कुमार के निर्देश पर खंड स्तरीय टॉस्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने नौगढ़ क्षेत्र के 31 विद्यालयों का अलग-अलग शैक्षिक दिवसों में निरीक्षण किया। इस दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक की सूची मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कर के स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने संबंधित कर्मचारियों का वेतन / मानदेय रोकने करने का आदेश जारी किया है। इससे शिक्षकों में खलबली मची है। जारी आदेश के अनुपालन में खण्ड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने 21 मई से 20 जुलाई 2026 के बीच नौगढ़ क्षेत्र के केसार, कुबराडीह, बरबसपुर, अमृतपुर, रिठिया, लालतापुर, बोझ, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.