चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन खुरूहुजां राजकीय हाईस्कूल में किया गया। इसमें मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक परियोजनाओं एवं नवाचारों से संबंधित विचार प्रस्तुत किए। परियोजनाओं के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के सदुपयोग, सामाजिक समस्याओं के समाधान और विकास की दिशा में विज्ञान की उपयोगिता को रेखांकित किया। प्रतिभागियों में सीनियर वर्ग से 2 टीमों का चयन एवं जूनियर वर्ग से 3 टीमों का चयन राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राज्यस्तरीय बाल विज्ञान...