चंदौली, अगस्त 9 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के चारी गांव में प्राथमिक विद्यालय में टेबल कुर्सी खरीद के साथ ही स्ट्रीट लाइट, शौचालय निर्माण में मिली वित्तीय अनियमितता के बाद ग्राम प्रधान/ प्रशासक का अधिकार सीज कर दिया गया है। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद बीते मंगलवार को डीएम के आदेश पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एडीओ पंचायत प्रेमचंद को प्रशासक के रूप में नियुक्त कर दिया गया है। चारी गांव के ही संजय यादव और अन्य ग्राम वासियों ने महिला ग्राम प्रधान गीता देवी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए साल 2023 में ज़िलाधिकारी को लिखित शिकायत की थी। इस क्रम में डीएम ने टीम गठित कर जांच कराई थी। जिसमें कई बिंदुओं पर कार्य अधूरे कराने और पूरा भुगतान करने का तथ्य सामने आया था। जांच टीम के रिपोर्ट के आधा...