Chandauli News: विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों की गांव-गांव पदयात्रा
चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: धीना(हिन्दुस्तान संवाद)। विंध्य एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित निर्माण के विरोध में बरहनी ब्लॉक के किसानों ने गुरुवार को गांवों में पदयात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। पदयात्रा के दौरान किसानों ने ग्रामीणों से संपर्क कर परियोजना से होने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी दी और आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। किसानों का कहना था कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण किए जाने से बड़ी संख्या में किसान और उनके परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने मांग की कि किसानों की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण न किया जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान होने तक परियोजना पर पुनर्विचार किया जाए।पदयात्रा विभिन्न गांवों से होकर गुजरी, जहां किसानों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान वक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.