चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सदर विकास खंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसान गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विंध्य एक्सप्रेसवे का विरोध किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में दाउदपुर, विजयपुर, नारायनपुर, मंगरही, बुझारत की मड़ई, फत्तेपुरकला, प्रतापपुर, भदलपुरा, हथियानी, रामगढ़, मसौनी, पड़या आदि गांवों के किसानों ने विंध्य एक्सप्रेसवे कार्य को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम चंद्रमोहन गर्ग को सौंपा। किसानों ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेस में उपजाऊ जमीन अधिग्रहित की जा रही है। इससे किसानों के समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न होंगी। नारायणपुर पंप कैनाल की सिंचित भूमि उपजाऊ भूमि का रोड बनाया जाना, छोटे किसानों का भूमिहीन होना,आसपास किसानों को काश्त की भूमि अनुपलब्धता, कई छोटे किसानों को आवासी...