Chandauli News: विंध्याचल एवं मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का होगा ठहराव
चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी पहल की है। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों का विंध्याचल और मैहर धाम स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव किया जाएगा, ताकि देवी स्थलों पर दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। पीडीडीयू जंक्शन पूर्व मध्य रेल का सबसे व्यस्त जंक्शन है और यहां से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु विंध्याचल और मैहर धाम के लिए यात्रा करते हैं। रेल प्रशासन के अनुसार शारदीय नवरात्रि मेला के अवसर पर विंध्याचल स्टेशन पर 11 से 26 अक्टूबर तक कुल 16 दिनों के लिए 10 महत्वपूर्ण ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव स्वीकृत किया गया है। यह निर्णय उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के प्रस्ताव पर मध्य रेलवे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.