चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के लतीफशाह स्थित कर्मनाशा नदी के तट पर बाबा बनवारी दास मंदिर में आयोजित वार्षिक शृंगार महोत्सव रविवार को धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार की सुबह विधायक कैलाश आचार्य ने हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बाबा बनवारी दास का विधिवत अभिषेक और पूजन किया गया। मंदिर परिसर को फूलों, गुब्बारों और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बाबा का भव्य शृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु बाबा के अलौकिक स्वरूप को देखक...