Chandauli News: वाटर स्टैंड पोस्ट का विधायक ने किया उद्घाटन
चंदौली, जुलाई 26 -- Chandauli News: शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम सभा हिनौती दक्षिणी के मुबारकपुर गांव में एक नए वाटर स्टैंड पोस्ट का उद्घाटन किया गया। क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने फीता काटकर ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की सौगात दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य भी उपस्थित रहे। पर्वतीय क्षेत्र हिनौती दक्षिणी के मुबारकपुर ग्राम सभा के लिए महत्वपूर्ण है, जहां लंबे समय से पेयजल की समस्या थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार साहनी के प्रयासों से ग्रामीणों की यह समस्या दूर हुई है। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के मुबारकपुर ग्राम सभा में पानी मिलना अमृत के समान है। उन्होंने बताया कि इससे पानी की समस्या दूर होगी और आने वाले समय में जल जीवन मिशन के तहत भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.