Chandauli News: वन भूमि पर लगाई संत रविदास की मूर्ति, पुलिस जांच में जुटी
चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के समीप जयमोहनी वन रेंज के लोहसनिया बीट में बुधवार को सुबह वनभूमि पर संत रविदास की मूर्ति मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर नौगढ थाने पर भेजवाकर जांच पड़ताल में जुट गई। तेंदुआ गांव निवासी राजेंद्र जाटव पुत्र भगवान ने बुधवार को अल सुबह सुबह डायल 112 पर फोन कर के बताया कि गांव के समीप जंगल की जमीन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में संत रविदास की लगभग ढाई फीट ऊंची मूर्ति खुले स्थान पर रख दिया है। सूचना पाकर के डायल 112 की पुलिस टीम व चौकी प्रभारी हरियाबांध मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ किया। खुले आसमान के नीचे जंगल की जमीन पर रखी गई मूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.