Chandauli News: वन कर्मियों ने समस्याओं को लेकर की चर्चा
चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: नौगढ़, संवाददाता। न्यूनतम वेतन एवं दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही वन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर चर्चा की गई।प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद ने कहा कि वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी एवं न्यूनतम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मोदनवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता जरूरी है। इस मौके पर रामरतन, सुरेंद्र, शंकर, महेंद्र, शैलेश, रामदुलारे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.