चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में वनाधिकार कानून सहित विभिन्न मांगों को लेकर गांधी पार्क में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन बुधवार को उपजिलाधिकारी चकिया के आश्वासन के बाद किसान माने। इसके बाद धरना स्थगित किया। धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने किसानों से वार्ता कर मांग पत्र लिया और वनाधिकार कानून के तहत दावों के निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। हालांकि वार्ता में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। किसान नेताओं ने वनाधिकार एक्ट के प्रावधानों और उसके अनुरूप दावों के निस्तारण को लेकर चकिया और नौगढ़ तहसील के किसानों तथा वन विभाग के डीएफओ, जिलाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, एसडीएम चकिया और एसडीएम नौगढ़ की मौजूदगी में विस्तृत वार्ता कराने का प्रस्ताव रखा। इ...