चंदौली, सितम्बर 16 -- Chandauli News: पड़ाव,हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव क्षेत्र के साहूपुरी मोड़ पर मंगलवार दोपहर तेज गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चौरहट गांव के लगभग 200 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शाम तक बिजली न आने से उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल रहे। मौसम बिगड़ने के बाद तेज बारिश शुरू हुई। इसी दौरान वज्रपात सीधे ट्रांसफार्मर पर गिरा, जिससे तेज आवाज के साथ वह फुंक गया और गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली बंद होने से पेयजल संकट खड़ा हो गया। मोटर न चलने से घरों में पानी नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: वज्रपात से ट्रांसफार्मर फुंका, दस घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति सूचना पर बिजली विभाग के जेई मनीष यादव कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला...