चंदौली, जुलाई 12 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी क्षेत्र में बीते गुरुवार की देर रात हुई तेज बारिश के दौरान बबुरी बिजली उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर पर वज्रपता से खराब हो गया। इससे उससे जुड़े करीब 45 गांवों कीआपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न होने से उमसभरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बबुरी उपकेंद्र पर पर 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। जिससे लगभग 90 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीती रात तेज बारिश और गरज-चमक के बीच वज्रपात से एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे आपूर्ति बंद हो गई। शुक्रवार सुबह जीवनाथपुर उपखंड अधिकारी अमर पटेल ने तकनीकी टीम से ट्रांसफार्मर की जांच कराई तो ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहा था। इस ट्रांसफार्मर से बबुरी कस्बा फीडर, गौड़ीहा...