चंदौली, अगस्त 21 -- Chandauli News: नौगढ़। नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवखत गांव में शुक्रवार को वज्रपात से एक किशोरी झुलस गई। देवखत निवासी 15 वर्षीय सुषमा शुक्रवार को अपने घर के बाहर लगे टीन शेड में बैठी थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आने से वह झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर चिकित्सकों ने घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...