चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: चंदौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 28 से 31 अक्तूबर तक सभी जिलों में मनाई जाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यालयों पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। संगोष्ठियों के माध्यम से लोगों को उनके जीवन और उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। यह बातें सोमवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष भावेश सेठ ने पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, और सामाजिक चेतना के महान प्रतीक नई पीढ़ी को उनके...