Chandauli News: लोन की रकम खाते में नहीं आई, फिर भी भेज दिया 19 लाख का नोटिस
चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। इंडियन ओवरसीज बैंक की पीडीडीयू नगर शाखा से ऋण लेने के मामले में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नगर निवासी व्यवसायी सुभाष चंद्र चौहान ने तत्कालीन बैंक मैनेजर और एक बिचौलिये पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, जुलाई 2022 में उन्होंने व्यवसाय के लिए बैंक से 20 लाख रुपये का लोन कराया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत होने के बावजूद ऋण की रकम उनके खाते में नहीं पहुंची। इसके बावजूद अब बैंक की ओर से करीब 19 लाख रुपये की वसूली का नोटिस भेज दिया गया। व्यवसायी का आरोप है कि लोन की प्रक्रिया के दौरान तत्कालीन बैंक मैनेजर और बिचौलिये की भूमिका रही। खाते में रकम नहीं आने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.