Chandauli News: लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर बनेगा नया पुल
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकास क्षेत्र के बड़गांवा गांव के पास लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पुल की मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से यहां करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। धन मिलते ही वहां काम शुरू हो जाएगा। पुल बनने से आसपास के ग्रामीणों के साथ किसानों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बड़गांवा गांव के पास लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर बना पुल काफी पुराना और जर्जर हो गया है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में आवागमन के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित पुल की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर खेती-किसानी के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.