चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ तहसील में राजस्व संबंधी कार्यों में मनमानी और अनियमितता के खिलाफ बार एसोसिएशन के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव ने कार्यहित और जनहित में कई लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदलने का आदेश जारी किया है। वहीं तहसील कार्यालय से संबद्ध दो सफाईकर्मियों को भी हटा दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को अधिवक्ताओं की ओर से उठाई गई मांगों के क्रम में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में अधिवक्ता लंबे समय से 05 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अधिवक्ताओं का आरोप था कि तहसील क्षेत्र के गांवों में वर्षों से तैनात कुछ लेखपालों की कार्यप्रण...