चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर रास्ता बदलकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का मोबाइल फोन और पांच सौ नकद भी बरामद किया है। वही घटना में शामिल दूसरे आरोपी सुहेल उर्फ माडल की भी तलाश पुलिस कर रही है।

घटना का विवरण पुलिस के अनुसार बीते शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी महेश पाल मुगलसराय स्टेशन से पड़ाव जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके साथी ने निर्धारित रास्ते से अलग ले जाकर महादेवपुर के पास रिंग रोड पर उनका मोबाइल फोन और पर्स में रखे ढाई हजार रुपया छीन लिए। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज क...