चंदौली, अगस्त 29 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । लूट और फायरिंग की घटना में संलिप्त गिरोह के चार लुटेरों को अलीनगर थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने आलमपुर अंडरपास के समीप गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन तमंचा और छह कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, नगदी एवं दो बाइक बरामद किया है। शुक्रवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह और प्रभारी निरीक्षक स्वाट राम जनम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लूट की घटना के खुलासे के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली बीते दिनों हुई लूट की घटना से संबंधित आरोपी पुनः किसी आपराधिक घटना को ...