Chandauli News: लतीफशाह डैम के समीप लगाया चेतावनी बोर्ड
चंदौली, अगस्त 9 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह डैम के समीप प्रशासन की ओर से लोगों को सावधान करने के लिए ताड़ के पेड़ पर जागरूकता बोर्ड लगाया गया है। बरसात के मौसम में डैम में पानी बढ़ने और गहरे पानी के कारण हादसों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बोर्ड के माध्यम से बाहर से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से डैम के पानी में न उतरने तथा सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। पूर्व में बाहर से आने वाले कई पर्यटकों की डैम में नहाते समय डूबने से जान जा चुकी है। इसके बावजूद कई लोग डैम में पहुंचने के बाद सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए पानी में उतर जाते हैं। बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने के साथ पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रशासन ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.